गाय के गोबर मैं पाए जाते है ये गुण ?

गाय के गोबर की उपयोगिता पर जितना शोध भारत के ऋषी मुनियों ने किया है, संभवत: विश्व में उतना अन्यत्र कहीं
नहीं हुआ। आधुनिक वैज्ञानिक भी अब इस पवित्र पदार्थ के गुणों को स्वीकारने लगे हैं। उनके अनुसार गाय का गोबर असंक्रामक (Non-conductor) है और इसमें विद्युत निरोधक शक्ति है। यह भी देखा गया है कि आकाश से
गिरनेवाली बिजली गोबर के ढेर पर गिरते ही निष्क्रिय (Freege) हो जाती है। गोबर में 'फास्फोरस' नामक तत्त्व बहतायत से पाया जाता है। इस तत्त् में कई संक्रामक रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करने की शक्ति होती है। वैज्ञानिक अनुसंधानों से यह भी पता चला है कि गोबर से लिपे गए घरों में परमाणु ऊर्जा के घातक प्रभाव भी नष्ट हो जाते हैं । प्राचीन भारतीय प्रथा के अनुसार किसी मनुष्य की मृत्यु होने पर घर-आँगन को गोबर से लीपा जाता था, ताकि मृत शरीर के विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के कीटाणु नष्ट हो जाएँ और घर के कुट्ंबजनों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।कुष्ठ रोग के उपचार में भी गोमय लाभप्रद होता है। बंदर के काटने पर भी इससे शीघ्र ही पीड़ा कम हो जाती है। गाय के गोबर में जीवाणु और विषाणुओं को नष्ट करने की क्षमता होती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार क्षयरोग उपचार करनेवाले सेनिटोरियम में गाय का गोबर रखने से उसकी गंध से टी.बी. के कीटाणु मर जाते हैं। कीटाणु नष्ट करने, दुर्ंध दूर करने के लिए गाय का गोबर अच्छी-से -अच्छी फिनाइल से भी अधिक प्रभावकारी है। फोड़े- फुंसी, खुजली, रक्तदोष आदि में भी गोमय बहुत प्रभावकारी होता है। गाय के गोबर से बना साबुन चर्म रोगों में लाभप्रद सिद्ध हुआ है। गोमय से बनी धूप-अगरबत्ती वातावरण को शुद्ध करने में उपयोगी पाई गई है। गोबर का एक और प्रभावी उपयोग बायो-गैस है, जिससे भारत के कई गाँवों में सामाजिक प्रगति देखी गई है। यही नहीं, गोबर के उपलों से उठनेवाला धुआँं प्रदूषण पर नियंत्रण रखता है, साथ ही वायुमंडल में विद्यमान विषाक्त कीड़ों को भी नष्ट करता है। पहले होलिका दहन के लिए केवल गाय के उपलों का ही उपयोग होता था, जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता था। उपलों की राख शरीर पर रगड़ने से मृतप्राय शरीर में भी रक्त प्रवाह ठीक हो जाता है।
यह एक दुखद सत्य है कि आधुनिकता के नाम पर हम इस पवित्र पदार्थ के गुणों को उतनी मान्यता नहीं दे रहे,
जितना वह उपयोगी है।



आपको ये जानकारी कैसी लगी हमे अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे और आप अगर हमें कोई सुझाव या जानकारी देना चाहते है तो आप हमसे सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर सकते हे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने