मौन व्रत रखने के पीछे क्या विज्ञान है

आज के इस वैज्ञनिक युग मे जो शांत रहता है उसे मूक या मूर्ख समझ लिया जाता है अगर कोई ज्यादा बोले तो वो तो बड़बड़ा है और कोई शांत रहे तो उसे समझ नही आता या फिर उसे बोलना नही आता ऐसी बाते लोग करने लगते है लेकिन अगर देखा जाए तो शब्द-शक्ति (Sound energy) है। छांदोग्योपनिषद के अनुसार वाणी तेजोमयी है और इसकी रचना अग्नि के स्थूल भाग, हड्डी के मध्य भाग (Bone marow) तथा मज्जा के सूक्ष्म भाग से होती है। वाणी के देवता अग्निदेव जब कोई व्यक्ति बोलता है तो इस शक्ति को खर्च करता है और जब कोई व्यक्ति ज्यादा बोलता है तो इस शक्ति को ज्यादा खर्च करता है। अधिक बोलने से व्यक्ति चंचल बनता है। अतः जो व्यक्ति व्यर्थ या जरूरत से ज्यादा बोलते हैं, उनके चित्त में ठहराव नहीं होता, जिस कारण उनकी एकाग्रता क्षीण तथा विचार-शक्ति कम होती है। वैखरी वाणी के कारण मनुष्य के मन की कल्पनाएँ उसकी शक्ति को व्यर्थ रूप से कम करती हैं। आज तक जितने भी महापुरुष एवं विभूतियाँ हुई हैं, वे मितभाषी व मधुरभाषी थीं। उनहोंने अपने जीवन में वाणी- शक्ति का उपयोग बड़े संयम से किया। उनके जीवन में मौन व एकांतवास का विशेष महत्त्व था। मौन से शक्ति की सुरक्षा, संकल्प-शक्ति में वृद्धि तथा वाणी के आवेग पर नियंत्रण रहता है। क्रोध के दमन में मौन बहुत ही सहायक। है। इसलिए जो व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, उनके लिए 'मौन' एक अचूक साधन है। मौन के दौरान आप अंतर्निरीक्षण तथा आत्मविश्लेषण (Self Analysis) अच्छी तरह से कर सकते हैं और अपने विचारों का सुक्षम्ता से विश्लेषण कर सकते हैं। यही नहीं, मौन से आपकी एकाग्रता-शक्ति का भी विकास होता है। एक और लाभ मौन का यह है कि मनुष्य बहत सारे पापों और दोषों से बच जाता है। मौन से मनुष्य के प्राण तालबद्ध होकर सूक्ष्म होने लगते हैं तथा मन के दोष दूर होते हैं, जिससे उसके शरीर की विद्युत् शक्ति बढ़ती है और
शरीर नीरोग रहता है। जिन लोगों के बच्चे अधिक चंचल होते हैं या उनकी एकाग्र-शक्ति क्षीण है, उन्हे अपने बच्चों को एक घंटा मौन रखने का अभध्यास कराना चाहिए । मौन रखने का नियम अध्यात्म की उन्नति के लिए अति उत्तम है।मौन रहना एक कला है क्योंकि एक इंसान जब अपने विचारों को शांत करके सामने वाले व्यक्ति की बातों समझने लगता है तो उसके विचार सामान्य नही रहते वो सहनशील बन जाता है उस पर कभी क्रोध हावी नही होता ओर अक्सर उस व्यक्ति से लोग कभी  नाराज नही होते 


आपको ये जानकारी कैसी पसंद आई हो तो शेयर करे ताकि ये आपके हर व्यक्ति तक पहुच सके और आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हो तो आप हमसे सोशल मीडिया की मदत से हमसे जुड़ सकते है 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने